फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dance parties have been banned, forcing the entire Ramlila fair in Dodrajpur to be postponed.

Shahjahanpur News: डांस पार्टियों पर रोक लगी को स्थगित कर दिया दोदराजपुर का पूरा रामलीला मेला

Mon, 27 Oct 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dance parties have been banned, forcing the entire Ramlila fair in Dodrajpur to be postponed.
तिलहर के दोदराजपुर के रामलीला मेले में पसरा सन्नाटा। संवाद
तिलहर। डांस पार्टियों में कथित तौर पर अश्लीलता के प्रदर्शन की शिकायत मिलने पर उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। इसके विरोध में दोदराजपुर का रामलीला मेला रविवार को स्थगित रहा। इस बीच, प्रभारी निरीक्षक ने वार्ता के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन शिकायत करने वालों के नहीं पहुंचने से मेले के आयोजन को लेकर रविवार शाम तक निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगरपालिका परिषद के सभासद अभिषेक सिंह, संदीप रस्तोगी, दिलीप सक्सेना, अमित लोधी, अजमा शाहीन, रेशनवती, जाविदा बेगम और शाफिया ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मेले में डांस पार्टियों में नर्तकियों के अश्लील नृत्य पर आपत्ति जताई थी। सभासदों ने इसे धार्मिक आयोजन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए डांस पार्टियों को बंद कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

विरोध के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए मेला आयोजकों को डांस पार्टियां बंद करने के निर्देश दिए। इससे नाराज मेला आयोजन समिति के सोनू खन्ना, अध्यक्ष हितेश गुप्ता और महासचिव शिव ओम ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस कारण मेले में रविवार को लीला मंचन स्थगित रहा और दर्शक भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों का कहना है कि मेले में किसी भी प्रकार का अश्लील प्रदर्शन नहीं हो रहा था। उन्होंने सभासदों पर गलत सूचना देकर प्रशासन को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेला बंद कर दिए जाने से हिंदू समुदाय में रोष है। आयोजकों का कहना है कि मेले में कोई नई परंपरा नहीं डाली जा रही थी, बल्कि जिले की अन्य रामलीलाओं की तरह ही डांस पार्टी के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे थे।
मेला शुरू कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने रविवार को दोनों पक्षों को समझौता वार्ता के लिए थाने बुलाया। उनके बुलावे पर आयोजकों की ओर से केवल सोनू खन्ना थाने पहुंचे, लेकिन शाम तक शिकायतकर्ता सभासद नहीं पहुंचे। इस कारण मेला आरंभ कराने के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आयोजकों का यह कथन तर्कसंगत नहींं है कि जिले के अन्य स्थानों पर रामलीला मेलों में डांस पार्टियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। आयोजकों ने मेला अपने स्तर से स्थगित किया है, पुलिस ने बंद नहीं कराया है। इस बारे में उचित निर्णय के लिए रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed