फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   damage road,public problem

तिलहर से निगोही तक संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढा मुक्त अभियान का नहीं कोई पुरसाहाल

Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
damage road,public problem
तिलहर से शिवदासपुर मार्गं जर्जंर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योगी सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार गड्ढा मुक्त अभियान चलाए जाने पर भी ग्रामीण क्षेत्र के तमाम रास्ते बदहाल पड़े हुए हैं। तिलहर, निगोही आदि क्षेत्रों में तमाम रास्ते बजरी कोलतार उखड़ जाने से चलने लायक नही रहे। मानसून सीजन शुरू होने पर लोगों का वहां से निकलना दूभर हो जायेगा। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी रास्ते बजरी-कोलतार से गड्ढे पाटकर आगामी 30 जून तक ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खस्ताहाल हो चुके तिलहर क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग
तिलहर। अधिकारियों की लापरवाही से लखनऊ-दिल्ली हाईवे से जुड़ने वाले क्षेत्र के कई ग्रामीण मार्गों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। वर्षों से मार्ग खस्ताहाल पड़े हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। तिलहर से शिवदासपुर जाने वाला मार्ग लगभग पांच वर्ष से जर्जर हालत में है। शिवदासपुर निवासी किसान नेता धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग दस वर्ष पहले इस मार्ग का निर्माण कराया था। कई बार उच्चाधिकारियों को मार्ग की जर्जर हालत से अवगत कराया गया। अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी तरह तिलहर हाईवे से गांव फिरोजपुर होते हुए रुद्रपुर मोहनपुर को जोड़ने वाला मार्ग भी टूट-फूट गया है। प्रतिदिन कई गांवों के लोगों का इस मार्ग से तिलहर आना-जाना होता है, लेकिन जर्जर मार्ग के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया। हाईवे से गांव बिलहरी होते हुए धर्मपुर कंजा सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मार्ग भी अब चलने लायक नहीं रहा। गांव फिरोजपुर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इस मार्ग को भी दुरुस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंटगांव रजबहा लिंक रोड पर गड्ढों की भरमार
निगोही। लोनिवि की लचर व्यवस्था के कारण जनपद को पड़ोसी जिले पीलीभीत से जोड़ने वाले ईंटगांव रजबहा लिंक मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन की समस्या बन गई है। यह मार्ग लिपुलेख-भिंड हाईवे को बरेली और लखनऊ-पलिया हाईवे से बीसलपुर व बंडा होकर जुड़ता है। यह लिंक मार्ग गांव धुल्लिया से लोहरगवां होते हुए गांव तालगांव तक प्रधानमंत्री योजना से बन गया है, लेकिन वहां से बीसलपुर-बंडा मार्ग तक सात किमी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके अलावा निगोही- खुदागंज मार्ग पर विक्रमपुर चौराहे का लिंक मार्ग, टिकरी से भड़ेरी लिंक मार्ग, कजरीनूरपुर से भड़ेरी, इमलिया, कटिया लिंक मार्ग, निगोही- तिलहर मार्ग के गांव हमजापुर, दियूरिया, साधनगौटिया होते हुए विक्रमपुर से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक लिंक मार्ग खराब हैं और उन पर पैदल चलना भी कठिन है। संवाद

गड्ढा मुक्त अभियान के तहत जिले के सभी हाईवे ठीक करने को प्राथमिकता दी गई। राजमार्ग समतल कराने के बाद अब गांवों के लिंक मार्गों की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। सभी रास्ते 30 जून तक ठीक किए जाने हैं, लेकिन प्रयास है कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाए। -राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed