फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   damage road in shahjahanpur

भारी वाहन चलाने लायक नहीं रहा तिलहर-जैतीपुर-फतेहगंज पूर्वी मार्ग

Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
damage road in shahjahanpur
तिलहर जैतीपुर नबादा मोड़ मार्ग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/जैतीपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम या फिर किसी अन्य कारण से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर हाईवे के वाहनों का रूट डायवर्ट कर उन्हें आगे का रास्ता देने वाले वैकल्पिक मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के वाहनों का रूट डायवर्ट कर उन्हें तिलहर से खैरपुर चौराहा और कटरा के सिउरा मोड़ से जैतीपुर-खेड़ा बझेड़ा, नवादा मोड़ होते हुए बदायूं, बरेली की ओर निकाला जाता है। हाईवे के भारी वाहनों के चलने से इन सड़कों के हालात खराब हैं। तिलहर से नवादा मोड़ तक सड़क गड्ढों में बदल चुकी है।
विज्ञापन

खैरपुर से खंडसार तक गड्ढे हो गए हैं। यही नहीं, खंडसार और करकौर के पास सड़क पर बनीं पुलिया भी टूट गई है। रविवार को खंडसार की टूटी पुलिया के गड्ढे में फंसने से रोडवेज बस पलटने से बची थी। ये मार्ग इतने जर्जर हो चुके हैं कि 22 किमी की दूरी तय करने में वाहनों को करीब दो घंटे लगते हैं। नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी रोड पर बनखंडी पुलिया के पास से एक सड़क फरीदपुर निकलती है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर भी लगातार निकलते वाहनों से इतने गड्ढे हो गए कि उस पर चलना कठिन है। अभी तक क्रॉसिंग बंद होने की स्थिति में शाहजहांपुर से कुछ वाहन जलालाबाद से कोलाघाट होते हुए बदायूं, बरेली को निकाले जाते थे, लेकिन कोलाघाट का पुल मरम्मत के लिए इन दिनों बंद होने के कारण यह सभी वाहन भी इन्हीं खस्ताहाल मार्गों से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे का समय लग जाता है। पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई जगह सड़क दिखाई ही नहीं देती। इससे हर समय हादसे का डर बना रहता है।
-मनोज कुमार सिंह, खेड़ा रठ (जैतीपुर)
अब बाइक से भी तिलहर जाने में बहुत दिक्कत होती है। धान की फसल तैयार है, लेकिन रोड पर गड्ढों की भरमार से तिलहर मंडी के लिए ट्रॉली ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, खेड़ा बझेड़ा (जैतीपुर)
नवादा मोड़ से तिलहर तक रास्ता पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। बाइक तो जैसे-तैसे निकल जाती है, लेकिन बड़े वाहन रेंगते हुए निकलते हैं। सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-राजेश्वर मिश्रा, बझेड़ा भगवानपुर (जैतीपुर)
तिलहर जाने के लिए अब इस सड़क का इस्तेमाल बंद कर दिया है। फतेहगंज पूर्वी होकर कटरा, तिलहर जाना होता है, लेकिन यह रास्ता भी इतना खराब है कि दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल है।

-हरेंद्र पाल सिंह, ताहरपुर (जैतीपुर)
हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने पर हाईवे का यातायात तिलहर से जैतीपुर और वहां से खेड़ा बझेड़ा होकर फतेहगंज पूवी की ओर मोड़ दिया जाता है, जबकि जिला मार्ग श्रेणी के यह दोनों रास्ते हाईवे के ट्रैफिक का बोझ उठाने लायक नहीं हैं। गत वर्ष सितंबर में इन मार्गों की मरम्मत कराई गई, लेकिन यातायात का भारी दबाव पड़ने से दोनों रास्ते फिर खराब हो गए। इन मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
-आरके पिथौरिया, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed