{"_id":"ee32220773bb3ff648a427ae6f92f66c","slug":"dalits-perform-on-the-sdm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों ने का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों ने का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
पुवायां।
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सिंघापुर खास में दलित बस्ती को जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर भाकियू (टिकैत गुट) के बैनर तले प्रदर्शन करके रास्ता खुलवाने की मांग की। उधर बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ दूसरे पक्ष ने भी तालाब पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण, जगदीश, जसवंत, नत्थूलाल, श्रीपाल, सीताराम, रामकृष्ण, राजकुमार, हरदेवी, तारावती, नीरज देवी, सुमन देवी आदि ने प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को बताया कि गांव सिंघापुर खास में उनकी बस्ती को जाने वाले पचास वर्ष पुराने रास्ते पर गांव के ही तीन लोगों ने झोपड़ी डालकर बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि आवागमन के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं होने से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों ने झोपड़ी को हटवाने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
उधर बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन शुक्ला के नेतृत्व में राजकुमार गुप्ता, संजय सूर्या, गंगाराम मिश्रा, केके गुप्ता, प्रदीप कुमार, रामनिवास, अंकित मिश्रा आदि ने एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि उक्त लोगों ने तालाब पर अवैध कब्जा करके निर्माण कराया है। इसकी शिकायत मेरे कार्यकर्ता ने तहसील दिवस में की थी। जिस कारण यह लोग झूठे प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
सरकारी जमीन नहीं छोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज
पुवायां। सरकारी जमीन पर कब्जा करने और कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं छोड़ने पर हल्का लेखपाल ने कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल मोहित मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव सिंघापुर खास में सरकारी जमीन पर गांव महुरेना के जसवंत ने अवैध कब्जा कर रखा है। तहसीलदार न्यायालय से 15 सितंबर 2014 को उनकी बेदखली का आदेश हो गया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा से वाद दायर किया जिसे 12 दिसंबर 2014 को खारिज कर दिया गया। तब से वह कई बार कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने जसंवत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।