{"_id":"6a3edaae3a2fd5e0f2017d21","slug":"dairy-owner-died-after-being-hit-by-a-bolero-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-177324-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बोलेरो की टक्कर से हुई थी डेयरी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बोलेरो की टक्कर से हुई थी डेयरी संचालक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला झंडाकलां निवासी अंकुर यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भाई अंकित यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुर्घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर लगे सीसी कैमरे में सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी नजर आई है। पुलिस बोलेरो का पता लगाने में जुट गई है।
बुधवार की रात अंकुर यादव ढाबे पर खाना खाने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब 12 बजे घर लौटते समय मोहल्ला तारीन टिकली में किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजन जब हादसास्थल के आसपास के दुकानदारों से कैमरे की सीसी फुटेज लेने पहुंचे तो लोगों ने कैमरा खराब होने की बात कही। फुटेज न मिलने से भड़के परिजनों ने दोपहर करीब तीन बजे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाकर जाम खुलवाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद