{"_id":"6a9f18c4e96679c0c101ec5b","slug":"dadhikando-procession-taken-out-with-devotion-amidst-heavy-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-183970-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झमाझम बारिश में श्रद्धा से निकाली दधिकांदो शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झमाझम बारिश में श्रद्धा से निकाली दधिकांदो शोभायात्रा
विज्ञापन
खुटार के बाबा बगियानाथ मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी। संवाद
शाहजहांपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी के तीसरे दिन रविवार की शाम लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर से दधिकांदो शोभायात्रा ढोल-बाजे और देव स्वरूपों की झांकियों के साथ श्रद्धा और उल्लास से निकाली गई। हालांकि, बारिश तेज होने पर झांकियों को प्लास्टिक की पन्नियों से ढक दिया गया और कई जगह जलभराव देख शोभायात्रा का निर्धारित मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।
मुख्य अतिथि संजय गुप्ता पाइप वाले ने सिंहासन पर विराजमान भगवान लड्डू गोपाल को भोग लगाया और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। मंदिर परिसर में पुजारी अशोक शर्मा ने भगवान लड्डू गोपाल की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। व्यवस्था में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश्वर दयाल तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, संजय अग्रवाल, राजेश अवस्थी, शिवम शर्मा, केके सिंह, सिद्धार्थ वाजपेयी, सुमित शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
बाबा बगियानाथ मंदिर से भी निकाली दधिकांदो शोभायात्रा
खुटार। श्री बाबा बगियानाथ मंदिर से सोमवार शाम दधिकांदो शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनया
खुदागंज। म्यूना गांव में हो रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक आचार्य पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
कथावाचक ने कहा कि द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन के निर्धन मित्र सुदामा के आने की जानकारी पाकर नंगे पैर दौड़कर राजमहल के द्वार पर उनका स्वागत किया। उनकी दीन दशा देख प्रभु रो पड़े। कथा व्यास ने कहा कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी नहीं, केवल भावना देखी जाती है। कथा श्रवण में परीक्षित बने कल्लू सिंह, सुरजीत सिंह, विशाल सिंह, प्यारे लाल, रामदयाल आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
पुवायां। गांव धारा स्थित गांधी पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य कौशल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि जब ब्रजवासियों पर संकट आया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी की रक्षा की। कथा व्यास ने गोवर्धन पूजा के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। संवाद