फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cyclist Khannaut fell in the river due to the collision of the car

कार की टक्कर से साइकिल सवार खन्नौत नदी में गिरा

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cyclist Khannaut fell in the river due to the collision of the car
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पक्का पुल पर केरुगंज की ओर से आ रही एक नीले रंग की कार ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार उछलकर खन्नौत नदी में जा गिरा। जबकि साइकिल कार के बोनट में फंस गई। कार चालक बोनट में फंसी साइकिल को पक्के फुल से पुत्तू लाल चौराहा होते हुए रोजा की ओर भाग गया। साइकिल सवार की तलाश के लिए रात्रि में ही गोताखोरों को बुला कर तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे केरूगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार नीले रंग की कार ने पीछे से एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार करीब 10 फीट ऊंचे उछलता हुआ नीचे खन्नौत नदी में जा गिरा। टक्कर के चलते साइकिल कार के बोनट में फंस गई। हादसे के बाद कार चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। सूचना के बावजूद भी पुत्तू लाल चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाने की जहमत नहीं उठाई। कार चालक आसानी से पुत्तूलाल चौराहे होता होते हुए रोजा की ओर भाग गया। सूचना पर अपराध निरीक्षक भारत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने रात्रि में गोताखोर बुलाकर साइकिल सवार की तलाश शुरू कराई। रात साढ़े 11 बजे तक साइकिल सवार उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं कार की तलाश में पुलिस ने वायरलेस पर मेसेज प्रसारित कराया है। पुलिस को मौके से कार की नंबर प्लेट का टूटा हुआ बारकोड बरामद हुआ है। जिसके जरिए पुलिस कार चालक के पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि साइकिल सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed