फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   culturalal

‘जिद’ ने ले ली किसान की बिटिया की जान

Wed, 17 Dec 2014 05:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
culturalal
काकोरी कांड के महानायकों को समर्पित जनपद के पहले अखिल भारतीय रंग महोत्सव के प्रथम दिन दो नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। नामी-गिरामी टीमों की प्रस्तुतियां देखने के लिए कड़ाके की सर्दी में भी दर्शक देर रात तक गांधी भवन में जुटे रहे। खास बात यह रही कि नागपुर (महाराष्ट्र) और उड़ीसा के कलाकार अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहे।
विज्ञापन

पहली प्रस्तुति के रूप में दर्शकों को कला सागर नागपुर के नाटक ‘जिद’ देखने का अवसर मिला। विनोद गारजलवर द्वारा लिखित नाटक एक ऐसे किसान परिवार की दास्तां है, जो गरीबी में पल रहा है। ऐसे में किसान सखाराम की बिटिया गणेशी बीमार पड़ जाती है। उसकी मां रजिया डॉक्टरों के बजाय तांत्रिकों पर विश्वास करती है और बेटी का इलाज ऐसे ही एक तांत्रिक से कराती है, लेकिन तांत्रिक का इलाज बेटी को बचा नहीं पाता है। अंधविश्वास पर आधारित नाटक इसी जिद पर खत्म हो जाता है। इस नाटक का निर्देशन पदम नायर ने किया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा नाटक उड़ीसा की टीम ने उड़िया भाषा में ‘धुरकुनी’ खेला। यह नाटक धुरकुनी नामक वाद्य यंत्र बचाने की ओर जाता है। अपनी लोक संस्कृति बचाने के लिए गांव के लोग क्या-क्या करते हैं। यह नाटक माध्यम बखूबी दर्शाया गया। सुरेंद्र मिश्र के नाटक का निर्देशन गदाधर वारिक ने किया था। यानी एक नाटक अंधविश्वास की जिद में बेटी को नहीं बचा सका, लेकिन दूसरा नाटक गांव वालों की जिद के आगे घुटने टेकते हुए अपनी लोक संस्कृति की रक्षा करने में सफल रहा और वही धुरकुनी मंच पर सुनाई पड़ी। इससे पूर्व डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर नाटकों का शुभारंभ किया। संचालन डॉ. सुरेश मिश्र का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed