{"_id":"6169d6cf71e25e70ce6c4d4b","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly4630081167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा ने दूर की कोरोना की उदासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा ने दूर की कोरोना की उदासी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर खिरनीबाग रामलीला में रावण वध की लीला मंचन का समापन हो गया। देर रात दशानन और कुंभकरण पुतला का दहन किया गया।
रावण वध की लीला और पुतला दहन देखने के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे। शाम नौ बजे श्रीमराम, लक्ष्मण, सीता के स्वरूप का पूजन और आरती के साथ नवचेतना कला परिषद के कलाकरों ने अहिरावण वध का मंचन किया। फिर राम से युद्ध में नारांतक मारा गया। इसके बाद राम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों ने युद्ध का रोमांचकारी मंचन किया। विभीषण की सलाह पर राम ने जैसे ही रावण की नाभि में तीर मारा और दहाड़ के साथ रावण धराशायी हो गया। रावण वध के साथ ही पूरा रामलीला परिक्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रात करीब 12 बजे आग लगते ही रावण व कुंभकरण का पुतला धू-धूकर जल उठा। पटाखों की आवाज से वातावरण गूंज उठा। काफी देर तक आतिशबाजी की गई। रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में जीआईसी खेल मैदान पर उमड़े। भीड़ के कारण वहां पैर रखने की जगह तक नहीं बची। आसपास की सड़कों पर भीड़ नजर आई।
कैबिनेट मंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित
श्रीराम लीला मंचन के समापन पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जीआईसी खेल मैदान नवनिर्मित मंच पर नवचेतना कला परिषद के कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद अरुण कुमार सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार, मेला प्रबंधक, निर्देशक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेला के चलते रहा रूट डायवर्जन
शुक्रवार को दशहरा का मेला होने के चलते खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान की ओर आने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन रहा। इस्लामियां तिराहा, कहचरी तिराहा आदि मार्गों से वाहनों को जीसीआई खेल मैदान की ओर नहीं आने दिया गया, जिससे जाम की समस्या से निपटा जा सके। इसके साथ ही मेला स्थल और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी व देहात समेत पुलिस के तमाम अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहे।
जलालाबाद में रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर। शुक्रवार शाम रामलीला मैदान पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले रावण, मेघनाद व नारान्तक वध की लीलाओं का मंचन हुआ। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समूचा मैदान जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा। इस मौके पर सीओ अरविंद कुमार के साथ थाने की पुलिस व्यवस्था संभालने में लगी रही। देर शाम रामलीला स्थल पर आतिशबाजी का प्रदर्शन कर बुराई पर अच्छाई की हुई जीत की खुशी मनाई गई।
तिलहर। श्रीराम कॉलोनी में पंडित रामजी शास्त्री के सानिध्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। क्षत्रिय समाज के संजीव सिंह ने कहा कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है। मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं। इस दौरान संजीव सिंह, अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, ललित यादव, अभय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, दक्ष प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, अर्जुन आदि मौजूद रहे। संवाद