फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cultural program organized in Saraswati Gyan Mandir

नृत्य एवं गायन में दिखाई युवाओं ने प्रतिभा

Sun, 16 Jan 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cultural program organized in Saraswati Gyan Mandir
जलालाबाद में पुरस्कार के साथ बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती के तहत नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हुए नृत्य एवं गायन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में शामिल साक्षी मिश्रा, अनामिका श्रीवास्तव, सृष्टि गुप्ता, अवंतिका, प्रभा अवस्थी के अलावा राइजिंग स्टार पुरस्कार से शगुन अग्निहोत्री को पुरस्कृत किया। शुभारंभ राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन कुमार अग्निहोत्री व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह-जिला संयोजक राजन द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सत्यनिष्ठा, चरित्र और धर्म को स्थान दिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेविका अनामिका, सुबोध द्विवेदी, विवेक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed