फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cultural presentations camp festival's closing

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छावनी महोत्सव का समापन

Wed, 16 Dec 2015 10:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cultural presentations camp festival's closing
कैंट बोर्ड की ओर से मनाए जा रहे छावनी महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर महोत्सव में आयोजित नृत्य, गायन, साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं और महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले छावनी परिषद के सदस्यों और कर्मचारियों को छावनी परिषद के अधिकारियों ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रक्षा संपदा संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छावनी महोत्सव के अंतिम दिन की गतिविधियां प्रात: 6.30 बजे से छावनी परिषद विद्यालय में नई दिल्ली के चैतन्य फाउंडेशन के योग शिविर से हुई। फाउंडेशन के संचालक योग गुरु अनूप जी ने साधकों को बताया कि योग जीवन में शांति लाता है इसलिए इसे बहुत कठिन ओर मेहनत वाला नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग के लिए अलग से समय निकालने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

योग शिविर संपन्न होने के साथ दूसरे चरण में नृत्य और गायन के मेगा फाइनल इवेंट के लिए शाह क्लब ग्राउंड पर भव्य मंच बनाकर महोत्सव के समापन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गईं। भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार और उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित की उपस्थिति में नृत्य और गायन के मेगा फाइनल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना द्वारा संयोजित रंगारंग मेगा फाइनल को देखने के लिए शाह क्लब ग्राउंड पर कैंट एरिया के लोग उमड़ पड़े। प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन का एकल और समूह में प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेताओं समेत अन्य प्रतिभागियों को नगर विधायक खन्ना और सीईओ ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। व्यवस्था में गजेंद्र गंगवार, रेखा राना, उर्मिला, निशांत यादव आदि वार्ड सदस्यों का सहयोग रहा।


प्रतियोगिताओं में इन सभी ने मारी बाजी
मेगा फाइनल में गायन जूनियर वर्ग में तरुण सिंह ने पहला, खुशी गोगिया ने दूसरा और अभिनव दीक्षित ने तीसरा स्थान पाया जबकि सीनियर वर्ग में प्रशस्व वर्मा प्रथम, इरफान द्वितीय और सनी रत्नाकर तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य जूनियर वर्ग में अनन्या सक्सेना पहले, अमिशा सिन्हा दूसरे और वैष्णवी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। एकल नृत्य सीनियर वर्ग में पुष्पद वाइरस पहले, अर्जुन सिंह नेगी दूसरे और यथार्थ तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में द ड्रीम एचीवर ग्रुप पहले, शाहजहांपुर डांस कू दूसरे और रोटी गोदाम स्कूल ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। युगल नृत्य में मंतशा एंड पार्टनर, फिजा व इशी, अनन्या एंड पार्टनर और फरहीन एंड पार्टनर की प्रस्तुति को सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed