{"_id":"6851bf5bf19b126da009b798","slug":"ct-scan-machine-defectivepatients-wandering-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-146194-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीटी स्कैन मशीन खराब...भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीटी स्कैन मशीन खराब...भटक रहे मरीज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को निजी सेंटरों पर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मशीन को सही करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे लेकिन वे कमी तलाश नहीं पाए।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना ही 30 से 35 सीटी स्कैन होते थे। ओपीडी और ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलता था। करीब छह दिन पहले मशीन खराब हो गई। इसके बाद से सीटी स्कैन होना बंद हो गए। इससे वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
मशीन के खराब होने के बाद एजेंसी को सूचना दी गई। इंजीनियर ने यहां आकर मशीन को सही करने की कोशिश की, लेकिन फॉल्ट नहीं मिल सका। बताते हैं कि बिजली निगम के स्तर से फॉल्ट आया है। इसके चलते निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निरीक्षण किया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन को ठीक कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।