फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CRPF jawan dies due to dengue in Shahjahanpur

Shahjahanpur: डेंगू से सीआरपीएफ के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 10 Oct 2023 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 06:13 PM IST
सार

परौर के गांव कुबेरपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान राजकुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार की मौत डेंगू से हो गई थी। 

विज्ञापन
CRPF jawan dies due to dengue in Shahjahanpur
राजकीय सम्मान के साथ हुआ सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। परौर के कुबेरपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान रामकुमार (37) की डेंगू के कारण मौत हो गई। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के पुत्र रामकुमार मेरठ की सीआरपीएफ की बटालियन में तैनात थे। छह दिन पहले उन्हें बुखार आया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने नम आंखों से चिता को मुखाग्नि दी। परिजन के अनुसार, सीआरपीएफ में भर्ती के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2009 में जम्मू में हुई। रामकुमार की शादी वर्ष 2007 में जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा में हुई थी। उनके अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोग जुटे।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे
देश की सेवा का जज्बा लेकर सीआरपीएफ में गए राजकुमार को जनप्रतिनिधियों व बड़े अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया। उनके अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधि या बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed