फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowds of Rojedars gathered to offer prayers on the first Friday of Ramadan

रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने उमड़े रोजेदार

Sat, 09 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crowds of Rojedars gathered to offer prayers on the first Friday of Ramadan
शाहजहांपुर में रमजान माह के पहले जुमा की नमाज अदा करते रोजेदार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक का बरकतों वाला महीना चल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग मुकद्दस महीने में रोजा रखने और कुरआन-ए-पाक की तिलावत करने के साथ अल्लाह की इबादत में पूरी सिद्दत से लगे हैं। रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मस्जिदों में रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए मुकद्दस महीने में इबादत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जुमे की नमाज पढ़ाई। खुत्बे से पहले शहर पेश इमाम मंजरी ने रमजान पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अल्लाह बहुत बड़ा फजल और अहसान है कि रमजान मुबारक का महीना अपनी रहमतें, बरकतों और नेमतों के साथ पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमां पर साया बनकर आया है। यह महीना बहुत ज्यादा बरकत वाला है। मुकद्दस महीने में हर मुसमान को चाहिए कि कुरआन पाक की तिलावत कर अल्लाह की इबादत करें।
विज्ञापन

साथ ही सदका और खैरात के जरिये अल्लाह की खुशनुदी हासिल करने की कोशिश करें। कहा कि हदीस-ए-पाक में कहा है कि कुरआन पाक की तिलावत करने वाला, जुबान की हिफाजत करने वाला, भूखों को खाना और रमजान में रोजा रखने वालों के लिए जन्नत खुद अल्लाह से दुआ करती हैं कि इन्हें जन्नत में भेज दें। तकरीर के बाद खुत्बा पढ़ा गया। उसके बाद सभी ने दो रकआत जुमे की नमाज को अदा किया। इस बीच मुल्क में अमनों-अमान के लिए दुआ की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed