{"_id":"6a9b123b67dc72d24e074e24","slug":"crowding-in-roadways-buses-shows-no-signs-of-easing-leads-the-state-in-revenue-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183632-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज की बसों में कम नहीं हो रही भीड़, कमाई में प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज की बसों में कम नहीं हो रही भीड़, कमाई में प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के कई दिन बीतने के बाद भी रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रूट पर 57 और हरिद्वार रूट पर आठ बसों का संचालन किया। खूब सवारी मिलने पर कमाई के मामले में डिपो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर 30 से 35 बसें संचालित होती हैं, लेकिन रक्षाबंधन के दौरान उमड़ी भीड़ के बाद बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी। पर्व बीतने के कई दिन बाद भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है। इसी तरह सामान्य दिनों में हरिद्वार के लिए एक बस संचालित होती थी, जबकि अब आठ बसें भेजी जा रही हैं।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को निगम ने 39 लाख 13 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया। कमाई के मामले में रीजन के साथ डिपो ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।