फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodile seen near Azizganj Dam

Shahjahanpur News: अजीजगंज डैम के पास दिखाई दिया मगरमच्छ

Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen near Azizganj Dam
अजीजगंज डैम के पास दिखाई दिया मगरमच्छ। स्रोत : वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम के पास शनिवार की शाम को बड़ा मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ पानी से निकलकर किनारे पर काफी देर तक बैठा रहा, इसके बाद फिर नदी में चला गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पांच बजे अजीजगंज डैम रोड पर एक मगरमच्छ नदी में तैरता दिखाई दिया। पहले तो लोग समझ नहीं पाए। थोड़ी देर बाद मगरमच्छ नदी से निकलकर किनारे आ गया तो हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छ का पकड़ने के लिए रविवार को टीम गठित कर भेजा जाएगा। आसपास रहने वाले लोग सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed