{"_id":"6ae8dd98210523f9ff0650ce","slug":"critical-care-block-to-provide-relief-to-critically-ill-patients-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-189052-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने से गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने से गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाएं जल्द बढ़ने वाली हैं। निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करीब 70 से 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मार्च-अप्रैल 2027 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। इसके संचालन के बाद गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी।
करीब दो साल से बन रहे इस ब्लॉक में आईसीयू समेत आधुनिक सुविधाएं होंगी। मरीजों को सेंट्रल पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। हृदय, सांस संबंधी बीमारी, हेड इंजरी, गंभीर चोट और सर्जरी समेत गंभीर रोगों का उपचार किया जाएगा। आपात स्थिति में सर्जरी और प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ब्लॉक में ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड समेत 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। यह ब्लॉक मेडिकल कॉलेज की मौजूदा व्यवस्था से अलग संचालित होगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।