{"_id":"5724fb944f1c1bc73aa91952","slug":"youth-died-by-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी, मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान थाना क्षेत्र के गांव मलिखान नगला और भुड़ेली के बीच चकरोड पर शनिवार रात युवक का शव मिला। उसके पेट में गोली लगी है और तमंचा शव के पास पड़ा मिला। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मामला संदिग्ध लगा। माना जा रहा है कि युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव धनजी नगला के मूल निवासी 18 वर्षीय जयन सिंह के माता पिता की मौत करीब पांच साल पहले हो गई थी। तब से वह अपनी छोटी बहन को साथ लेकर मलिखान नगला में ब्याही गईं अपनी बड़ी बहन और बहनोई के साथ रह रहा था। रात में किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मलिखान नगला और भुड़ेली के बीच चकरोड पर एक युवक घायल पड़ा है। क्षेत्र में चर्चा है कि उसने खुद को गोली मार ली है। सूचना पर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया तो स्थितियां संदिग्ध लगी। हालांकि तब तक युवक दम तोड़ चुका था। गोली जयन के पेट में लगी हुई थी।