फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man shot in fights on mediator

झगड़े में बीचबचाव करने पर युवक को गोली मारी

Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। Updated Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in fights on mediator
गन शॉट - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

 बीचबचाव कर रहे युवक पर झगड़ा कर रहे लोगों ने फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
गांव रौतापुर कलां निवासी 32 वर्षीय विपिन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह गांव अठकोना में अपने साढ़ू के घर गया था। दोपहर में लौटते समय रास्ते में गांव अठकोना निवासी बंटू और गांव गेहूंआ निवासी शिवस्वरूप, मुन्ने आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस पर वह रुक गया और उन लोगों से झगड़ा करने का कारण पूछा। इतने पर वे लोग भड़क गए और गालीगलौज करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने बंटू, शिवस्वरूप और मुन्ने के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed