{"_id":"58efcd6e4f1c1b6137cf8ff8","slug":"wounded-couple-with-cut-arms-and-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियारों से दंपति और बेटों को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियारों से दंपति और बेटों को घायल किया
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरई वाले खेत में पानी भरने का उलाहना देने पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दंपति और उनके दो बेटे घायल हो गए। मां और एक बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 55 वर्षीय रज्जाक अहमद ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की कटाई हो चुकी थी। खेत में खड़ी नरई का भूसा बनवाने के लिए वह मशीन की तलाश में थे। बृहस्पतिवार को पड़ोसी खेत मालिक ने अपने खेत में पलेवा के लिए पानी भरा तो उनके खेत में भी पानी भर गया। इससे नरई गीली हो गई। इसकी शिकायत लेकर वह पत्नी रहमूना, बेटे कयूम के साथ उनके खेत पर पहुंचे तो उन लोगों ने फावड़ा और लाठी-डंडाें से हमला बोल दिया। हमले में रहमूना और कयूम गंभीर रूप से घायल हो गए। रज्जाक और उन्हें बचाने पहुंचे दूसरे बेटे अयूब को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले कती जांच कर रही है।