{"_id":"c25dc9651ae8d44e758fdffff40be557","slug":"wine-bhatti-in-maujampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर धधकती मिली मौजमपुर में शराब भट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर धधकती मिली मौजमपुर में शराब भट्टी
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात करीब दो बजे गांव मौजमपुर
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई की। पुलिस का छापा पड़ते ही गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस
को गांव खुलेआम धधकती हुई भट्टी मिली। जिससे शराब निकाली जा रही थी। मौके
से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 80 लीटर शराब
बरामद की और एक हजार लीटर लहन नष्ट किया। बरामद हुए सामान में बड़े-बड़े दो
ड्रम, पांच पिपिया, पतीला आदि मिले हैं। पकड़ गया युवक शंभु दयाल बताया कि
वह शराब बनाकर शहर के कई हिस्सों में सप्लाई करता है। एक लीटर शराब सौ
रुपये में बेचता है। लहन को जल्दी तैयार करने के लिए यूरिया का इस्तेमाल
करता है और शराब को नशीली बनाने के लिए नशीली दवाईयों का उपयोग करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।