फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife was hanging on to life controversy

पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर दी जान

Mon, 23 Nov 2015 10:35 PM IST
निगोही/ शाहजहांपुर।
निगोही/ शाहजहांपुर। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र के गांव खेड़ा में रहने वाले 38 वर्षीय लाल मोहम्मद ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक रविवार को शाम चार बजे लाल मोहम्मद का किसी बात को लेकर पत्नी नन्नूका से विवाद हो गया। इससे नाराज लाल मोहम्मद घर से चले गए। देर शाम तक वह जब नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उन्हें तलाशा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव मोहल्ला गौसनगर में एक नीम के पेड़ में लुंगी से लटका देखा। इसकी सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत की खबर सुनकर नन्नूका का रो-रोकर बुरा हाल है। वह उनकी मौत को लिए अपने को जिम्मेदार मान रही है। मृतक के 15 वर्ष की बेटी अर्शी, पांच वर्ष बेटा शहनबाज और तीन वर्ष का बेटा छोटू है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed