फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife brought the child away and killed

पत्नी से बच्चा छीनकर लाया और मार डाला

Sat, 16 Jan 2016 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife brought the child away and killed
पत्नी के मायके से साथ घर न आने से बौखलाए एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की जान ले ली। मायके में रह रही पत्नी ने जब युवक के साथ जाने से मना किया तो वह उससे अपना ड़ेढ़ साल का बेटा जबरन छीन लाया और अगले दिन सुबह वह बच्चे का शव लेकर घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने युवक और उसके होमगार्ड दोस्त पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

गांव देवकली निवासी नीरज की शादी तीन वर्ष पूर्व बंडा के मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी महंगेलाल की बेटी रोशनी से हुई थी। रोशनी के अनुसार पति नीरज शराबी प्रवृत्ति का था और नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता था जिस कारण वह मायके चली आती थी। एक महीने से वह डेढ़ वर्षीय बेटे रामजीत के साथ मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम नीरज अपने दोस्त गांव देवकली निवासी होमगार्ड सुधांशु अवस्थी के साथ उसके पास बंडा आया। दोनों उस पर ससुराल चलने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान सुधांश्ुा ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए धमकी भी दी। दोनों ने कहा कि वह ससुराल नहीं चली तो बच्चे रामजीत की हत्या कर देंगे। मना करने पर दोनों रामजीत को छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसे जानकारी मिली कि रामजीत की हत्या कर दी गई है। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी और ससुराल पहुंची तो बेटे को मृत पाया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसपी देहात मनीराम यादव ने मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक बच्चे की मां रोशनी की ओर से बच्चे के पिता नीरज और उसके दोस्त सुधांशु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुधांशु ड्यूटी पर नहीं था इस कारण उसे होमगार्ड नहीं कहा जा सकता है। दोनों आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।
राजीव मिश्रा, एसओ बंडा

....आखिर रात भर कहां रहा नीरज
पुवायां। बेटे को छीनने के बाद नीरज रात भर कहां गायब रहा और बच्चे की मौत कैसे हुई यह बड़ा सवाल है। पुलिस मामले की तह में जाने में जुटी हुई है। बंडा के गांव देवकली के लोग कहते हैं कि नीरज बेहद नशेड़ी था। शादी के बाद भी उसका नशा करना नहीं छुट सका। नशे के कारण पति पत्नी में विवाद रहने लगा। बताया जाता है कि नीरज नशे में होने पर पत्नी का बेरहमी से मारता था, जिस कारण रोशनी अक्सर मायके चली जाती थी। नीरज विदा कराने जाता तो पंच फैसला होता और नीरज के नशा नहीं करने, रोशनी का उत्पीड़न नहीं करने की कसम खाने के बाद ही मायके से रोशनी को ससुराल भेजा जाता। एक माह पूर्व रोशनी फिर मायके चली आई थी।
गांव के लोग बताते हैं कि नीरज शनिवार सुबह नौ बजे बच्चे को लेकर घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने बच्चे को मृत देखा तो हड़कंप मच गया। असपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। नीरज उस समय भी शराब के नशे में था और ठीक से कोई बात नहीं बता पा रहा था। नीरज ने लोगों को बताया कि रात में कहां रहा इस बात का उसे ध्यान नहीं है। बच्चे की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी भी उसे नहीं है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आखिर नीरज पूरी रात कहां गायब रहा। पुलिस का कहना है कि नीरज के मिलते ही सारी स्थित साफ हो जाएगी। नीरज के परिवार के लोग इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं हैं।

बच्चे के शरीर पर नहीं था चोट का निशान
पुवायां। पुलिस के अनुसार नीरज के पुत्र रामजीत के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था। बच्चे की मौत किस कारण हुई यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।

होमगार्ड बोला मैं बेकसूर
पुवायां। गांव देवकली निवासी और रामजीत की हत्या में नामजद होमगार्ड सुधांशु अवस्थी ने फोन पर बताया कि वह सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा है इस कारण उसने ड्यूटी कटवा रखी है। शुक्रवार को उसके भाई और बुआ का एक्सीडेंट हो गया। सूचना मिलने पर वह बाइक से बंडा जा रहा था। नीरज रास्ते में मिल गया और बंडा तक ले चलने की बात कहते हुए बाइक पर बैठ लिया। वह नीरज को छोड़ने उसकी ससुराल गया तो नीरज की सास दरवाजे पर ही मिल गईं और नीरज को देखते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस कारण वह नीरज को वापस ले आया और बंडा बाजार में छोड़ दिया। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी उसे नहीं है।


होमगार्ड बोला नीरज गिरफ्तार, एसओ ने कहा फरार
पुवायां। अपने पुत्र रामजीत की हत्या के मामले में नामजद नीरज आखिर है कहां इसको लेकर दो बातें सामने आ रही हैं। हत्या के इसी मामले में नामजद गांव देवकली निवासी होमगार्ड सुधांशु अवस्थी के अनुसार शनिवार को रामजीत की हत्या की बात पता चलने के बाद गांव पहुंची पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर साथ ले गई है। गांव के कई लोगों ने भी नीरज की गिरफ्तार की बात कही है, लेकिन बंडा के एसओ राजीव मिश्रा के अनुसार नीरज और सुधांशु अभी तक उनके हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। दोनों फरार है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed