फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Widow returning land seized from the sale of 90 thousand rupees

जमीन बेचकर लौट रही विधवा से छीने 90 हजार रुपये

Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। 
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।  Updated Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Widow returning land seized from the sale of 90 thousand rupees
लूट - फोटो : अमर उजाला
आपसी लेनदेन का मामला मान रही है पुलिस
विज्ञापन

आरोपी को पकड़कर मामले को रफादफा करने का प्रयास

जमीन बेचकर घर लौट रही एक विधवा से तमंचे के नोंक पर उसके सौतेले पुत्र ने अपने चार अन्य साथियों की मदद से 90 हजार रुपये की नगदी छीन ली और फरार हो गये। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ  लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को आपसी लेनदेन का विवाद मान रही है।
जानकारी के अनुसार, जनव्वरी पत्नी जमील खां निवासी पटवाई जिला रामपुर ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके नाम सुतनेरा गांव में खेती है जिसको वह बुधवार को बेचकर आ रही थी। आरोप है कि मोहमदी मार्ग एक भट्ठे के पास उसका सौतेला बेटा अपने चार साथियों के साथ आया और तमंचा दिखाकर 90 हजार रुपये छीन ले गया। घटना के समय उसका पुत्र मुकीज भी था जिसने घटना को देखा है।
विज्ञापन

उधर, जहरूनिश्शां निवासी सुतनेरा ने पुलिस को बताया कि आरोप लगाने वाली उसकी सौतन है जिसने बेईमानी कर जमीन बेची है और उसका हक छीन कर फरार हो रही है और उसके पुत्र ने अपने हिस्से के 90 हजार रुपये ही लिये हैं। इस बीच रुपयों को लेकर छीना झपटी होने पर उसकी सौतन और उसके पुत्र ने उसके कानों के कुंडल और सोने की चेन लूट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में रोककर रुपये छीनने वाले फरार पुत्र की तलाश में दबिशें दी है लेकिन देर शाम तक कोई हल नहीं निकल सका था। प्रभारी निरीक्षक कमरूल हसन खां ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला है। पारिवारिक हल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है और लूट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed