फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Twenty days after the incident, the case was registered

घटना के बीस दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 14 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Twenty days after the incident, the case was registered
रेप - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से पकड़कर रेप की कोशिश करने और उसके माता-पिता को पीटने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना 20 दिन पहले हुई थी। 22 अप्रैल को एक गांव में करीब 12 वर्षीय लड़की बहगुल नदी किनारे पशु चराने गई थी। वहां मौजूद गांव खलसा के राजवीर ने लड़की को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसे खींचकर वहीं पड़ी मडै़या में ले जाने लगा। यह देख साथ में मौजूद लड़की की छोटी बहन ने  शोर मचा दिया, जिससे आरोपी छोड़कर भाग गया। किशोरी के बताने पर घरवालों ने इसकी शिकायत आरोपी के घर जाकर की। उन्होंने अपने बेटे से कुछ नहीं कहा तो पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर इंसाफ की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने तो कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन इससे गुस्साए आरोपी ने अपने साथी राजेंद्र, रामवीर और कुंवर बहादुर के साथ किशोरी के घर हमलाकर मारपीट की। इसमें लड़की के माता-पिता को खासी चोटें आईं। इस पर पीड़ित ने दुबारा जाकर थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी राजवीर के खिलाफ रेप की कोशिश और उसके तीन साथियों पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed