फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trying to rap from a minor

नाबालिग से रेप की कोशिश 

Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपी के घर वालों ने पीड़िता के घर की मारपीट
पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार



थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से तमंचे के बल पर एक युवक ने रेप करने की कोशिश की। शिकायत करने पर आरोपी के घर वालों ने पीड़िता के माता-पिता और चाचा की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के पिता व चाचा का ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पीड़ित ने मामले में एसपी से गुहार लगाई है।
गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 22 मई की रात आठ बजे गांव के बाहर शौच को गई थी। वहां खेत पर एक युवक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और तमंचे के बल पर छेड़छाड़ करते हुए उसे खेत के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर भाग गया। आरोप लगाया कि इसके बाद युवक का पिता अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर पर लाठी-डंडा लेकर आ गए और कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस बात का उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे व उसके भाई और पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि जब वह सिंधौली रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई बल्कि उल्टा उसका और उसके भाई का धारा 107/116,151 में चालान कर दिया। एसपी केबी सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में नाबालिग की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसलिए दोनों पक्ष के लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।   डीसी शर्मा,  सिंधौली थानाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed