फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trolley overturns, killing two people, including a girl

ट्रॉली पलटने से महिला समेत दो लोगों की मौत

Sun, 13 Dec 2015 12:24 AM IST
मकसूदापुर/देवकली (बंडा)।
मकसूदापुर/देवकली (बंडा)। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturns, killing two people, including a girl
बंडा के गांव लक्ष्मनपुर गौंटिया निवासी गोधन सिंह ने अपनी पुत्री की शादी गांव बरीबरा के शेर सिंह के साथ की थी। शेर सिंह खपटा ढझाला के एक फार्मर के यहां नौकरी करता है। शेर सिंह के यहां पुत्री का जन्म होने पर गोधन सिंह का पुत्र कोमल सिंह परिवार के लोगों के साथ शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से भांजी के नामकरण संस्कार में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

नामकरण संस्कार समाप्त होने बाद शनिवार शाम वापस घर जाते समय ट्रॉली गांव बरीबरा से कुछ दूर जाकर गहलुइया पुल के पास पलट गई। ट्रॉली पलटने से उस पर सवार अरविंद कुमार, पुन्ना देवी, पवन कुमार, उर्मिला देवी, हरी सिंह, कोमल सिंह और ट्रैक्टर चालक गांव सिमरा निवासी कुलदीप गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय अरविंद कुमार और झंडू सिंह की पत्नी 35 वर्षीय पुन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप की हालत बेहद गंभीर है। उसके सहित अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक अरविंद अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र, एक पुत्री छोड़ गया है। मृतकों के घर सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। गांव लक्ष्मनपुर गौटियां और बरीबरा के तमाम लोग भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना दी। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन

00
मातम में बदल गईं खुशियां
देवकली। शेरसिंह के यहां पुत्री का नामकरण संस्कार होने पर शनिवार को उसका साला कोमल सिंह गांव के कई लोगों के साथ शामिल होने आया था। पूरे दिन लोगों ने नामकरण संस्कार का जमकर जश्न मनाया और दावत उड़ाई। शाम होने पर कोमल सिंह गांव के लोगों के साथ घर जाने को तैयार हुआ तो शेर सिंह और उसकी पत्नी ने कोमल को जाने से रोकते हुए सुबह चले जाने को कहा, लेकिन दोस्त कुलदीप की ट्रैक्टर ट्रॉली और कुलदीप के साथ होने के कारण वह रुकने को तैयार नहीं हुआ और ट्रॉली से घर के लिए चल दिया। शारदा नहर के गहलुइया पुल से कुछ पहले गन्ने से भरी एक ट्रॉली को बचाने के फेर में कुलदीप का ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में पलट गया। अस्पताल से दो लोगों की मौत की जानकारी पाकर शेर सिंह के घर भी खुशियां मातम में बदल गईं और गांव के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मौके पर नहीं लग रहा था हो जाएगी मौत
देवकली। ट्रॉली पलटने की जानकारी पाकर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बताया कि ट्राली के नीचे से निकाले जाने के समय अरविंद और पुन्ना देवी बोल रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि कुछ ही देर में दोनों की मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed