फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   traders shop theft

कारोबारी की दुकान  से लाखों की चोरी 

Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
traders shop theft
कारोबारी की दुकान  से लाखों की चोरी 
थाना सदर बाजार क्षेत्र की बहादुरगंज बाजार में चोरों ने तंबाकू कारोबारी की दुकान से लाखों की नगदी और सामान चुरा लिया। चोरी की सूचना पर सीओ सिटी अवनिश्वर चंद्र श्रीवास्तव और सदर बाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह डॉग स्क्वॉड लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तत्काल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

शहर की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले चंद्र मोहन अरोरा की बहादुरगंज में भोला जर्दा स्टोर के नाम से दुकान है। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके गए थे। शनिवार को उन्हें बुखार आ गया, जिसकी वजह से उन्होंने दुकान नहीं खोली। रविवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर दुकान में बने जीने का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। चोरों ने दुकान के लॉकर का ताला तोड़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये चुरा लिए थे। 
विज्ञापन

चंद्रमोहन के मुताबिक छुट्टी की वजह से दुकान में हुई बिक्री का रुपया बैंक में जमा नहीं कर पाए थे। उन्होंने बगैर गिने लॉकर में सारे रुपये रख दिए थे। चोरी की घटना से चंद्रमोहन की हालत बिगड़ गई। वह चोरी के विषय में कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। उनके मुताबिक चोर नगदी के अलावा दुकान से और सामान चुरा ले गए हैं। चोरी गए सामान का हिसाब नहीं लग पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर कारोबारी से पूरी वाकिफ थे
चूने वाली फाटक गली से सटे बहादुरगंज में मोहन जर्दा स्टोर में जिस तरीके से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे उनके कारोबारी के काफी करीबी होने के संकेत मिल रहे हैं। उन्हें पता था कि स्टोर मालिक बीमार है और दुकान में हाथ साफ करना इस समय सुरक्षित रहेगा। शातिरों ने तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर तक पहुंचने के लिए घुमावदार रास्तों पर पड़ने वाले पांच फाटकों के ताले तोड़े और स्टोर से सटे जीने पर लगी जाली को काटा। भीतर जाकर सामान खंगाले, लेकिन उन पर हाथ साफ नहीं किया। उनका निशाना स्टोर में रखी नगदी और रिटेलर्स में बांटे जाने के लिए रखे इनाम वाले सोने और चांदी के सिक्कों पर था। आरंभिक तफ्तीश के आधार पर सदर बाजार कोतवाली के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने भी यही आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि संदेह के दायरे में आए लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। 

व्यापारियों ने की शीघ्र खुलासे की मांग 
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने तंबाकू व्यापारी के यहां हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, नीरज गुप्ता, नाजिम खां, सुल्तान खा, सुरेंद्र सेठी, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed