{"_id":"5788fefc4f1c1b1b0814036d","slug":"to-be-vulnerable-to-truck-the-young-man-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, दो घायल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर शाम कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बझेड़ा पुलिया के पास हुए भयानक हादसे में तीन युवक बाइक समेत जलालाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसे और काफी दूर तक घिसटते हुए चले गये। बाइक सवार बिना हेलमेट के थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे सीओ उमेश शर्मा तथा कोतवाल केके तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक पर बैठे एक युवक को पकड़ लिया, जो क्लीनर बताया जा रहा है।
घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। गांव चौकी साहबगंज निवासी रामचंद्र का करीब 25 साल का पुत्र हरवीर समेत बाइक पर बैठे तीन युवक गांव वाली रोड से सीधे हाईवे चढ़ आए। इसी दौरान जलालाबाद की तरफ से तेज स्पीड आ रहा ट्रक अचानक रुक नहीं पाया और बाइक समेत तीनों युवक ट्रक के नीचे इंजन में जा फंसे और काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों घायलों को बमुश्किल निकाला, लेकिन तब तक हरवीर की मौत हो चुकी थी, जबकि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिए जाने के कारण दोनों की तस्दीक नहीं हो सकी। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। हादसे की खबर पाकर रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे।