फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar raiding party magistrate suspended

तिलहर छापामार दल के मजिस्ट्रेट निलंबित

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार गठित छापामार दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई का डीएम, एसपी ने कटरा और तिलहर थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पर तिलहर छापामार दल के नियुक्त मजिस्ट्रेट और सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने तथा कटरा के छापामार दल का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए। डीएम रामगणेश, एसपी केबी सिंह ने तिलहर के छापामार दल के नियुक्त मजिस्ट्रेट अखिलेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण, सब इंस्पेक्टर अरुण यादव को बुलाकर किए गए काम की जानकारी ली तो लापरवाही सामने आई। मानक के अनुसार काम नहीं मिलने पर डीएम ने मजिस्ट्रेट को निलंबित करने के निर्देश दिए। कटरा का छापामार दल फील्ड में नजर नहीं आया, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए, यदि किसी टीम ने क्षेत्र में न जाकर सतही तौर पर काम किया, तो उस टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चेकिंग करने वाले छापेमार दलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा, लिहाजा वह प्रतिदिन की गई चेकिंग की वीडियो क्लीपिंग बनाएं। एसपी केबी सिंह ने छापामार दल में शामिल सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों को निर्देश दिए कि वह अपने काम के प्रति सजग रहें, मात्र औपचारिकता न निभाएं। उन्होंने तिलहर और कटरा की टीम के पुलिस कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते निर्देश दिए कि यदि उनके द्वारा क्षेत्र में चेकिंग नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने कानून एवं शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुचलकों की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed