फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people shot due to rivalry

रंजिश के चलते तीन लोगों को गोली मारी

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को गोली मार दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ निवासी पिता सुखलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे उनका बेटा मनोज अपने दोस्त अरुण के साथ होली खेल रहा था। तभी कॉलोनी में ही रहने वाले संजय शर्मा, रामनिवास, रानू, मोनू, उमेश आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोली चला दी। गोली मनोज के पेट में लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव खुटरिया निवासी 35 वर्षीय अवधेश यादव ने कस्बा में मकान बना लिया है। वह होली पर गांव में आखत डालने गए थे। तभी गांव के परविंदर, मनोज, राजेंद्र, रतिपाल घेर लिया गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने तमंचे गोली मार दी। गोली अवधेश के पेट को रगड़ती हुई निकल गई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव ढकिया तिवारी निवासी 35 वर्षीय जगदीश की पत्नी रेखा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पति शाम को गांव रामप्रसाद के घर होली मिलने जा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव रवि, पिंकू, शिबी, रिंकू, चिंटू, नन्हे और महेश ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने गोली चला दी। गोली जगदीश के पेट में लगी। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed