फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's life with the wrong injection

गलत इंजेक्शन से चली गई युवक की जान

Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे पर झोलाछाप की क्लीनिक पर इलाज कराने गए युवक की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विमल शर्मा ने बताया उसका 34 वर्षीय बड़े भाई कमल शर्मा क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे पर एक दुकानदार के यहां काम करने गए थे। यहां अचानक उनके पेट में दर्द उठा और तबियत बिगड़ गई। इस पर कमल शर्मा को झोलाछाप राज कुमार की क्लीनिक पर ले जाया गया। डॉक्टर ने उसका चेकअप कर इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। खून की उल्टी आने के बाद कमल शर्मा ने क्लीनिक पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घबराए घरवाले उन्हें कुछ उम्मीद में फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

00
इलाके में है क्षेत्र झोलाछापों की भरमार
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव हुल्लापुर चौरसिया ठिगरी कोयला साहबगंज इस्लामगंज तथा अल्हागंज के प्रत्येक नुक्कड़ और चौराहे व बाईपास हाईवे पर तमाम झोलाछाप अपना क्लीनिक चला रहे हैं। सभी क्लीनिकों पर घटिया किस्म की दवाई इस्तेमाल की जाती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जांच पड़ताल नहीं की जाती है। महकमे के अधिकारियों से सभी के रिश्ते मधुर हैं। अधिकारियों का सभी के यहां आना-जाना लगा रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed