फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body was found five kilometers immersed in Grra

गर्रा में डूबे में युवक का शव पांच किमी दूर मिला

Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। शुक्रवार  दोपहर में गर्रा नदी पार करते समय डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद मौके से करीब पांच किमी दूर गांव दुधौना के सामने नदी के पानी में बहता शनिवार को मिला। गांव वालों से सूचना पाकर सेहरामऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां पहले से आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटी थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौहान, दरोगा राजेश बाबू मिश्रा और महिपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजवाया। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव मियांपुर गौटिया निवासी धर्मवीर उर्फ वीरू (32) अपने गांव के गंगाराम के साथ गर्रा नदी पार स्थित गांव दिवैयापुर, चंदगोई आदि में मट्ठा बेचने गया था। मट्ठा बेच लेने के बाद घर वापस आाते समय  तैर कर नदी पार करने के दौरान डूब गया था। उसे डूबने से बचाने का गंगाराम ने प्रयास किया और शोर मचाया तो दिवैयापुर के कई ग्रामीण नदी में कूदे लेकिन वीरू का कोई पता नहीं लगा। यह सूचना वीरू के घर पर पहुंची तो वहां रोते - बिलखते परिवारजन मौके पर नदी के तट पर पहुंचे। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी और जिला मुख्यालय से गोताखोरों को बुलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण गोताखोर लौट गए थे। शनिवार अपराह्न करीब दो बजे शव के मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को धर्मवीर के डूबने के बाद से पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र प्रवीन, पुत्री अर्चना, मां लीलावती, बहन क्रांती एवं कुसुम कांती तथा छोटे भाई लौंदू लाल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed