फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The worker's death manure

खाद डालने गए श्रमिक की मौत

Sun, 02 Aug 2015 09:33 PM IST
चांदपुर/खुटार।
चांदपुर/खुटार। Updated Sun, 02 Aug 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
The worker's death manure
गांव नवदिया दरोदगृह निवासी 50 वर्षीय रामसरन मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। शनिवार को वह गांव के ही रामलड़ैते के धान के खेत में खाद और दवा बोने गया था। इस दौरान अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जानकारी पाकर खेत स्वामी और परिवार के लोगों ने उसे गांव जोगराजपुर में एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया था।
विज्ञापन

रविवार को इलाज के दौरान रामसरन की मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रामदेवी और छह पुत्र-पुत्रियों को छोड़ गया है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed