{"_id":"6aea460cd5f91a840005bf81","slug":"abbas-operator-of-harris-gun-house-arrested-had-sold-weapons-to-a-smuggler-for-195-lakh-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1703825-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैरिस गन हाउस का संचालक अब्बास गिरफ्तार, तस्कर को 1.95 लाख में बेचे थे असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैरिस गन हाउस का संचालक अब्बास गिरफ्तार, तस्कर को 1.95 लाख में बेचे थे असलहे
विज्ञापन
कानपुर/जौनपुर। अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के मामले में मेस्टन रोड स्थित हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास को जौनपुर की सुजानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह के माध्यम से अंतरराज्यीय असलहा तस्कर शुभम सिंह उर्फ शिवा को 12 बोर की दो बंदूकें और 200 कारतूस 1.95 लाख रुपये में बेचे थे। कानपुर पुलिस को शुभम और अब्बास के बीच 21 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के बैंक खातों की जांच कर रही है।
जौनपुर के सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले में शनिवार को मुख्य सरगना सरपतहा थाना क्षेत्र के जुड़ापुर निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दिग्विजय सिंह भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की दो बंदूकें, 200 कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, एक प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल और एक .45 बोर ग्लॉक पिस्टल बरामद की थी। इसके अलावा असलहा तस्करी के क्रय-विक्रय से प्राप्त 7.58 लाख रुपये और 11 मोबाइल भी बरामद किए हैं।
तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि उनका नेटवर्क मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों तक फैला है। मुख्य सरगना शुभम सिंह का कनेक्शन मेरठ निवासी अनिल बालियान, देहरादून के रॉयल आर्म्स के संचालक परीक्षित नेगी, कानपुर के हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास और बिहार के छपरा निवासी रंजित शर्मा से है। अब्बास ने शिवा को 12 बोर की दो बंदूकें 80-80 हजार में और 200 कारतूस 35 हजार रुपये में बेचे थे। इस काम में शिवा और अब्बास की मदद शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह ने की थी। अनिल बालियान और परीक्षित नेगी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फैक्टरी मेड असलहे जैसे 315 बोर राइफल, 30.06 राइफल, 12 बोर पंप एक्शन कंपनी में सीरियल नंबर होता है। तस्कर लाइसेंसी गन हाउस से मिलकर पहले उसी नंबर को खुरचकर या फिर ग्राइंडर से मिटा देते हैं। इससे यह जानना बेहद मुश्किल हो जाता है कि असलहा किस डीलर ने बेचा है। पांच साल पहले भी सचेंडी में शिवा की गाड़ी से राइफलें मिलीं थी तो उसमें भी नंबर खुरचे हुए थे।
पुलिस के मुताबिक अब्बास भी नंबर खुरचकर तस्करों को सप्लाई करता था। इसके अलावा असलहा अवैध होने पर भी एक असली गन सर्विस का वारंटी कार्ड रखवा देता था ताकि कभी पुलिस रास्ते में चेक भी करे तो यह बता दिया जाए कि उक्त असलहा सर्विस के लिए भेजा जा रहा है। कानपुर कोतवाली पुलिस के सूत्रों के अनुसार अब्बास की दुकान में रखे असलहों और रजिस्टर की एक बार दोबारा जांच की जाएगी।
ये हथकंडे भी अपनाते हैं शस्त्र विक्रेता
- अवैध असलहों को एक से दूसरे स्थान पर ले जाते वक्त साथ में वारंटी कार्ड रखना।
- एक लाइसेंस पर 2-3 बार गोला-बारूद दिखाकर बेचना।
- किसी मृत या बुजुर्ग लाइसेंसधारी के लाइसेंस को किराये पर लेना।
- बिल पर कम कीमत दिखाना, बाकी कैश में लेना।
- खराब हो गया, रिपेयर के लिए भेज रहे हैं का बहाना।
वर्जन....
- अब्बास के मामले में जौनपुर पुलिस कार्रवाई कर ही रही है। इसके साथ ही कानपुर पुलिस भी अब्बास के साथ ही नहीं अन्य शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों, रजिस्टरों और उनके लाइसेंस का लेखा-जोखा देख रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार पांडे, एसीपी कोतवाली, कानपुर