{"_id":"6aea473c1eca13fdde050294","slug":"youth-killed-another-critically-injured-in-collision-between-motorcycles-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134379-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
बबराला। तहसील कचहरी से ड्यूटी कर लौट रहे लेखपाल के सहायक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला चतुर्भानपुर निवासी राजेश (28) गुन्नौर में एक लेखपाल के सहायक थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर शाम को राजेश गुन्नौर से काम निपटा कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव इटऊआ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राजेश और दूसरी बाइक पर सवार गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गुन्नौर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।