{"_id":"6aea445545c6f853d207a4c7","slug":"a-craftsman-who-ran-to-catch-a-thief-died-after-being-struck-by-a-train-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157202-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चोर को पकड़ने के लिए दौड़े कारीगर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चोर को पकड़ने के लिए दौड़े कारीगर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
मुन्ना सोनी। फाइल फोटो
पड़ाव। घर के सामने रखी पुरानी चौकी की लकड़ी लेकर भाग रहे चोर को पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े पिंजड़ा कारीगर मुन्ना सोनी (55) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मुगलसराय थाने की जलीलपुर चौकी क्षेत्र की नई बस्ती जलीलपुर में हुई। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को परिजन और ग्रामीण ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के बेटे शुभम सोनी ने बताया कि घर के सामने पुरानी चौकी रखी थी। एक व्यक्ति उसकी लकड़ी चोरी कर भाग रहा था। यह देखकर उनके पिता उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुन्ना सोनी पिंजड़ा बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आजीविका का सहारा छिनने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।