फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The truck crushed by the death of shopkeeper

ट्रक से कुचलकर दुकानदार की मौत

Wed, 16 Dec 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव करनैयापुर में मंगलवार सुबह अपनी दुकान के बाहर बैठे परचून दुकानदार 18 वर्षीय मुनीफ खां को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

करनैयापुर गांव में रहने वाले जकील खां का बेटा मुनीफ घर में ही परचूनी की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह दुकान के बाहर बैठा था। तभी उसे निगोही की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे मुफीद की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया। भीड़ ने पकड़ने के बाद चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद भीड़ को किसी तरह समझाकर शांत किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मुफीद सात भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां नन्हीं हादसे का पता लगने पर बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed