फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Beer seized from a postal parcel vehicle in Naulakha.

Mandi News: नौलखा में डाक पार्सल की गाड़ी से पकड़ी बीयर

Sat, 19 Sep 2026 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Beer seized from a postal parcel vehicle in Naulakha.
सुंदरनगर (मंडी)। नौलखा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने शुक्रवार को डाक पार्सल की आड़ में ले जाई जा रही बीयर की बड़ी खेप पकड़ी है। धनोटू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 102 गत्ता पेटियों में 1224 बोतलें बरामद कीं। बरामद बीयर के मार्का पर पंजाब में बिक्री के लिए मान्य होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना धनोटू की टीम एसएचओ मनोज कुमार की अगुवाई में शुक्रवार सुबह फोरलेन पर गश्त और यातायात जांच कर रही थी। करीब 9:30 बजे नौलखा फ्लाईओवर के समीप सुंदरनगर की ओर से आई डाक पार्सल पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में बीयर की पेटियां मिलीं। चालक बीयर से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक यह खेप कुल्लू-मनाली ले जा रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि डाक पार्सल वाहन की आड़ में बीयर को ले जाने का यह सिलसिला कब से चल रहा था और खेप कहां से लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक की पहचान मनीष कुमार (33) पुत्र पवन कुमार निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी भारतभूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed