{"_id":"57b8586b4f1c1b73156eb8fb","slug":"the-teacher-s-wife-made-the-fake-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पत्नी का बना दिया फर्जी फेसबुक एकाउंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की पत्नी का बना दिया फर्जी फेसबुक एकाउंट
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर अश्लील पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अश्लील कमेंट आने के बाद हो सकी जानकारी
दो छात्रों पर केस दर्ज, आरोपियों का तलाश जारी
शिक्षक ने पत्नी के नाम का फेसबुक एकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट करने पर दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में शिक्षक है। दो दिन पहले शिक्षक को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी के नाम पर बने फेसबुक एकाउंट पर अश्लील कमेंट और फोटो पड़े हुए हैं। जानकारी करने पर शिक्षक की पत्नी ने अपने नाम से कोई फेसबुक एकाउंट बनाने से इंकार करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया। शिक्षक ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि खुटार के मोहल्ला कोट निवासी दो छात्रों ने उसकी पत्नी के नाम फर्जी फेसबुक एकाउंट बना रखा है और काफी दिन से एकाउंट संचालित कर रहे हैं।
शिकायत करने के बाद छात्र और उनके परिवार के लोगों ने फेसबुक एकाउंट बंद करने को कोई तवज्जो नहीं दी। इसके बाद शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक 11वें तो दूसरा बीएससी का है छात्र
खुटार। शिक्षक की पत्नी के नाम फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाला एक छात्र कक्षा 11 का छात्र है तो दूसरे ने इसी वर्ष बीएएसी में दाखिला लिया है। दोनों छात्र आपस में गहरे दोस्त हैं।