फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The robbers entered the house by breaking the lock

ताला तोड़कर मकान में घुसे लुटेरे

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात कुछ लुटेरे नगर के मोहल्ला कानूनगोयान की घनी आबादी स्थित एक बंद मकान तथा एक कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। आसपास जाग हो जाने से वह खुद को घिरता देख फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना रविवार रात साढ़े बारह बजे की है। मोहल्ले के गणेश गुप्ता मुनीम अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला पड़ा था। रात में कुछ बदमाश उनके मेन गेट के बाद गैलरी के अंदर लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि खटपट होने पर आसपास के लोग जाग गये और शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश यहां से फायरिंग करते हुए निकल भागे। तुरंत ही यह सूचना गणेश गुप्ता को दी गई। यहां पहुंचे गणेश ने बताया कि बरामदे में रखी अटैची में से लुटेरे एक सोने की अंगूठी ले जा पाए। अन्य कोई सामान उनके हाथ नहीं लग सका। रात में ही बदमाशों ने इस मकान के पास स्थित एक बिल्ंिडग में संचालित दक्ष कंप्यूटर सेंटर के मेन गेट का ताला भी तोड़ दिया, बदमाश यहां से कुछ भी नहीं ले जा पाए। शोरशराबा होने के अलावा डायल सौ पर फोन कर देने से उसी दौरान पुलिस भी वहां आ गई। मोहल्ले वालों के अनुसार नल वाली गली में अपने को घिरता देख चोरों ने करीब तीन चार फायर किए और भाग निकले। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई लिखापढ़ी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed