फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old woman's throat slit to weed killing

घास लेने गई वृद्धा की गला काटकर हत्या

Thu, 20 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी।  बुधवार की दोपहर बाद घर से खेतों में घास लेने गई वृद्धा की गर्दन कटी लाश गांव से आधा किमी दूर स्थित तालाब के किनारे पड़ी मिली। पति की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उटहा निवासी शंकर लाल वर्मा की 60 वर्षीय पत्नी सेती देवी बुधवार दोपहर बाद घर से घास लेने गांव के उत्तर दिशा में स्थित अपने खेतों की तरफ  गई थीं। वहां खेत से पहले तालाब के पास किसी ने सेती देवी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वहीं खेतों की तरफ  आने जाने वाले लोगों ने सेती देवी की लाश पड़ी देख कर उसके घर पर सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी करने गए पति शंकर लाल भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तथा थाने पर सूचना दी। सीओ सदर अखिलेश कुमार और एसओ वीरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। पड़ताल में सामने आया कि शंकर लाल का किसी से भी झगड़ा नहीं है। ऐेसे में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। खोजी कुतिया लूसी थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी अमर पाल के घर तक गई। पुलिस दोनों गांवों में लोगों से पूछताछ कर रही है और रात तक हत्यारे के बारे में कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं लग पाया है। मृतका अपने पीछे पति तथा दो शादीशुदा पुत्रियों एवं एक विवाह योग्य पुत्री छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed