{"_id":"571bc85e4f1c1b98788b4ac6","slug":"the-murderous-attack-on-the-law-failed-to-arbitrary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी में नाकाम हुआ तो बहू पर कातिलाना हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनमानी में नाकाम हुआ तो बहू पर कातिलाना हमला
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव दिलीपापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुत्रवधू के साथ मनमानी करने की कोशिश की। बहू के विरोध करने पर ससुर ने उस पर गड़ासे से हमला बोल दिया। महिला के शरीर में कई स्थानों पर गहरे जख्म हो गए हैं। बुरी तरह जख्मी महिला को लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में पीड़ित महिला की बड़ी बहन और भाई ने बताया कि उसका बहनोई पिछले करीब चार माह से पंजाब में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। उसकी बहन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसकी बहन का ससुर कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर ससुर आगबबूला हो उठा और बहू पर गड़ासा से जानलेवा हमला बोल दिया। उसने महिला के सिर, कंधे, पैर, कमर आदि स्थानों पर कई बार वार किए। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म हैं और खून लगातार बह रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर है। पीड़ित महिला की दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल का है। महिला के भाई-बहन ने बताया कि उसका ससुर पहले भी इस तरह की घिनौनी हरकत कर चुका है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने तहरीर से अवगत कराया कि उसके ससुर के एक हजार रुपए खो गए थे। जब उन्होंने उससे बात की तो ससुर ने मारपीट कर दी।
सुनील कुमार विश्नोई, प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने तहरीर से अवगत कराया कि उसके ससुर के एक हजार रुपए खो गए थे। जब उन्होंने उससे बात की तो ससुर ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सुनील कुमार विश्नोई, प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां