फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The merchant's son was hatched drama Smash, five arrested

व्यापारी के बेटे ने रची था लूट का ड्रामा, पांच गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर/ अल्हागंज।
शाहजहांपुर/ अल्हागंज। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर गल्ला व्यापारी के बेटे से एक सप्ताह पहले हुई साढ़े नौ लाख की लूट का बृहस्पतिवार को पुलिंस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी के बेटे ने ही अपने ड्राइवर के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने व्यापारी के बेटे और चालक समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट नौ लाख रुपये भी बरामद हुए। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी कार्यायल में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अल्हागंज क्षेत्र के गल्ला व्यापारी रामनिवास का बेटा सुनील कुमार 25 फरवरी को फरीदपुर की एक मिल से साढ़े नौ लाख रुपये वसूलकर कार में ड्राइव लकुंश के साथ घर लौटा रहा था। फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर जलालाबाद से 12 किलोमीटर गांव ठिंगरी के पास दो बोलेरो गाड़ियों ने कार को ओवर टेक करके  रोक लिया था। बदमाशों ने सुनील से साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए थे और दो फायर हो गए थे। चालक लंकुश की पिटाई भी लगाई थी। पुलिस उसी दिन से घटना को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने चालक और सुनील के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। इसके बाद उनकी पोल खुलती चली गई। पुलिस ने लंकुश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया। सुनील ने चालक लंकुश और उसके साले गुड्डू और उसके दोस्त राजीव और राहुल के साथ लूट का पड़यंत्र रचा था। चालक लंकुश की पिटाई करके लूट को लूट को सही ठहराने की कोशिश की गई। पुलिस ने पांचों लोगों को हिरासत में लिया तो पूरा मामला खुला गया। उनके पास से लूट में एक कार, नौ लाख रुपये, एक बाइक, दो तमंचे और चार खोखा कारतूस व चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खुलासा करने वाली टीम
एसओ धर्मेंद्र कुमार, एसआई ओमपाल सिंह, एसआई राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबिल महिपाल सिंह और विरजाराम, कांस्टेबिल राजेश कुमार, विनोद कुमार, सर्विलांस सेल से राजीव कुमार, अजय कुमार और जयप्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed