{"_id":"57504f694f1c1b7d2810b8bd","slug":"the-forensic-team-found-evidence-in-the-ca","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम को कार में मिले कई सबूत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरेंसिक टीम को कार में मिले कई सबूत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम को कार में मिले कई सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी हरपाल कालरा उर्फ बबलू की मौत के मामले में निगोही पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बृहस्पतिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस के अधिकारी भी इसे साधारण हादसा नहीं मान रहे हैं। मौत का का सुराग लगाने के लिए मृतक के मोबाइल नंबर की सर्विलांस की मदद से डिटेल निकाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कई सुराग जुटाए हैं। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर सुराग जुटाए हैं। मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। हरपाल कालरा के भाई मनीष कालरा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोपहर में एसपी डॉ. मनोज कुमार और सीओ सदर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को कार के अंदर खून से सने बाल और गेहूं के पौधे का तना भी मिला है। इससे लग रहा है कि कही गेहूं के खेत में हरपाल कालरा को मारा गया है। इसके बाद उसे कार में डाल दिया गया। खोजी कुतिया लूसी कार को सूंघने के बाद पास में बने एक गोदाम तक गई थी। एसपी और सीओ सदर ने पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर भी जांच पड़ताल की, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। लूसी घटनास्थल के चक्कर लगाती रही। लूसी ने घटनास्थल के पास पड़ी मृतक की चप्पल को भी सूंघा। हरपाल कालरा का शव ड्राइविंग सीट के पास वाली सीट पर मिला था। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि चलती कार में हरपाल के सिर पर किसी लोहे की वस्तु से वार किए गए। हरपाल ने इसका विरोध किया तो उसके बाल पकड़कर वार किए गए। बाद में इसको हादसा दर्शाने के कार को पेड़ से टकरा दिया गया। कार की हेड लाइट टूटी है, लेकिन उसका कांच घटनास्थल पर नहीं मिला है। कार के बोनट को भी देखकर लग रहा है कि उस डंडे से प्रहार किए गए।
घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि यह साधारण हादसा नहीं है। इसको बनाने की कोशिश की गई है। हादसे में सिर के अगले हिस्से में चोट आनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। कार के बोनट पर भी लग रहा है कि किसी डंडे से प्रहार किए गए हैं। घटना संदिग्ध है इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ खुलासा होने की संभावना है। - डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि यह साधारण हादसा नहीं है। इसको बनाने की कोशिश की गई है। हादसे में सिर के अगले हिस्से में चोट आनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। कार के बोनट पर भी लग रहा है कि किसी डंडे से प्रहार किए गए हैं। घटना संदिग्ध है इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ खुलासा होने की संभावना है। - डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन