{"_id":"bee915ae7f33e4311ee3f1ea437a0c8d","slug":"the-canal-cuts-damages-crops-issued-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से फसलें खराब जारी किए तावान नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर कटने से फसलें खराब जारी किए तावान नोटिस
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर में पानी अधिक होने पर खांदी कटने से पिछले सप्ताह भावलखेड़ा ब्लाक के जिन किसानों के खेतों में पानी भरने से डूबी फसलें खराब हो गईं थीं, सिंचाई विभाग ने उन किसानों को तावान नोटिस भेजकर जुर्माना अदा करने का दोहरा आर्थिक भार डाल दिया है। प्रभावित गांवों के तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को एडीएम फाइनेंस को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई और नोटिस रद्द कराने की गुहार लगाई है।
भावलखेड़ा ब्लाक के गांव पसियानी, ददऊ, कनेंग आदि से कलक्ट्रेट पहुंचे रामसरन, काली चरन, सुंदर लाल, सोमदेव, गजोधर, देव कुमार, लालाराम, अर्जुन लाल, श्रीकृष्ण, जोगेंद्र, मोरकली, श्रीपाल, बहादुर, हरवंश, सुरेश चंद्र, जयचंद्र आदि ने बताया कि उनकी कृषि भूमि शारदा नहर किनारे स्थित है। पिछले सप्ताह नहर में पानी की मात्रा अचानक बढ़ गई थी, जिससे कुलाबा के पास खांदी कट गई और नहर का पानी खेतों में भरने से धान और तिलहन की अन्य फसलें डूबकर खराब हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दिए जाने पर खांदी ठीक करने कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने खांदी पाटकर नहर का पानी रोका, लेकिन बीते दिन शारदा नहर खंड के राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना कार्यालय ने उन्हें तावान नोटिस जारी करके जुर्माने की रकम जमा करने का निर्देश दिया। एडीएम ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से बात करके राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।