{"_id":"8596067d34a735832de50dc0959b258b","slug":"the-bullet-hit-the-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार के लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार के लगी गोली
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में रहने वाले संजय यादव पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
संजय ठेकेदारी का कार्य करते हैं। पुलिस के मुताबिक पूर्वाह्न करीब 11 बजे संजय बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। फैक्ट्री स्टेट इलाके में पटेल रोड से गुजरते समय उन पर बाइक से आए युवकों ने दो फायर झोंक दिए। पहला फायर होने पर संजय चौंक गए। वह कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने दूसरा फायर कर दिया। हाथ में छर्रे लगने से संजय घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। फिर संजय ने एक निजी डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराया। थाना सदर बाजार प्रभारी केके वर्मा के मुताबिक गोली लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पीड़ित ने कोई तहरीर भी नहीं दी है, लेकिन उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन