फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body was thrown near the sugar mill by killing a rickshaw puller

रिक्शा चालक की हत्या कर लाश चीनी मिल के पास फेंकी

Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown near the sugar mill by killing a rickshaw puller
हत्या - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी रिक्शा चालक की हत्या कर उसका शव चीनी मिल के केन यार्ड के सामने झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसका गमछे से गला कसा गया था। चेहरे का मांस भी गायब था। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह शव बरामद किया। सीओ सिटी ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटना की पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

दनियापुर निवासी 40 वर्षीय ननकू 17 अप्रैल की शाम को घर से रिक्शा चलाने शहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। घरवालों ने सोचा कि वह शहर में रिक्शा चलाकर किसी परिचित के यहां रुक गया होगा, इसलिए उसकी तलाश भी नहीं की। बृहस्पतिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर लोगों ने ननकू की लाश चीनी मिल के केन यार्ड के सामने गांव जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में पड़ी देखी तो घरवालों को खबर दी। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे तो देखा की ननकू का गला पीले रंग के गमछे से कसा हुआ था। चेहरे का मांस गायब था। सूचना पर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव पुलिस टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। घरवालों ने किसी से रंजिश की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन


वर्जन-
मृतक के भाई श्यामा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, रामचंद्र मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed