फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bank left the key personnel involved in the ATM machine

एटीएम मशीन में चाबी लगी छोड़ गए बैंक कर्मी

Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन गेट के पास स्थित एटीएम मशीन में बैंक कर्मचारियों ने रुपया भरा और चाबी उसी में लगी छोड़कर चले गए। कुछ लोगों की सजगता की वजह से एटीएम मशीन में भरा गया लाखों रुपया गायब होने से बच गया। रुपया गायब होने से बचने पर पुलिस राहत की सांस ले रही है। पुलिस कर्मचारियों को बैंकों में जाकर लाइन न लगानी पड़ी और एटीएम के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसलिए तत्कालीन एसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन गेट पर एसर्बीआई का एटीएम स्थापित कराया था। इस एटीएम मशीन से पुलिसकर्मियों के अलावा पास के मोहल्ले के लोग और उधर से गुजरने वाले लोग भी एटीएम का उपयोग करते हैं। सोमवार शाम लगभग 5.30 बजे बैंक कर्मचारी एटीएम मशीन में रुपया डालने आए और मशीन को लॉक किए बिना चाभी उसी में लगी छोड़कर चले गए। लगभग पंद्रह मिनट बाद एक व्यक्ति एटीएम से रुपया निकालने आया तो उसकी नजर मशीन में लटक रही चाबी पर पड़ी तो वह हैरत में पड़ गया। उसने कुछ दूरी पर खड़े एक सिपाही को एटीएम मशीन में चाबी लगी होने की जानकारी दी। फिर सिपाही ने मोबाइल पर कॉल करके आरआई को सूचना दी। तब फिर बैंक कर्मचारी को बुलाकर उसे चाबी सौंपी गई। पुलिस ने इस तरह की लापरवाही पर बैंक कर्मचारी को हिदायत दी। वहीं आरआई गुलफाम सिंह ने मामले में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed