{"_id":"6afc925c0c38a7c3e8029317","slug":"police-saved-a-young-man-who-was-about-to-jump-from-the-yamuna-bridge-etawah-news-c-216-1-etw1005-153293-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुलिस ने यमुना पुल पर कूदने जा रहे युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुलिस ने यमुना पुल पर कूदने जा रहे युवक को बचाया
विज्ञापन
उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र में दोस्त से कहासुनी होने पर युवक ने यमुना नदी में कूदने का प्रयास किया। युवक को कूदने का प्रयास करता देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है।
युवक की पहचान रत्नेश (22) निवासी मिरगांवा, थाना फफूंद के रूप में हुई है। बताया गया कि रत्नेश अपने दोस्त शत्रुघ्न और उसकी पत्नी मधु के साथ मध्य प्रदेश स्थित दंदरौआ सरकार मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते समय शत्रुघ्न बढ़पुरा में अपने फूफा के घर चला गया। वहां रत्नेश ने शराब पी। इसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद तीनों घर जाने के लिए निकले। रास्ते में यमुना पुल पर रत्नेश अचानक बाइक से उतरकर पुल की ओर चला गया। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह और अश्वनी कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बचा लिया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। (संवाद)